कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत शनिवार शाम गांधीनगर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में अपराध अन्वेषण शाखा-एक, शाखा-दो और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।
अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और अपराधियों पर अंकुश लगाना था। टीमों ने स्थानीय निवासियों से जानकारी ली, बाहरी व्यक्तियों की पहचान की, संदिग्धों से पूछताछ की और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान नशे की सप्लाई चेन पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी के आदेश पर जिला स्तर पर ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। गांधीनगर में इस ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति बरामद नहीं हुआ। संवाद