फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विशेषज्ञों ने एआई और नवाचार पर विचार किए साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन शिक्षाविदों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और शोध विद्यार्थियों के लिए एक साझा मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे मैटेरियल्स, मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट के क्षेत्रों में अपने अनुभव और शोध निष्कर्षों तकनीकी अनुभव, एआई और नवाचार पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. सुदर्शन घोष और डॉ. पृथ्वीराज मुखोपाध्याय ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज के समय में इनोवेशन और इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी उद्योग जगत के लिए आवश्यक बन गई हैं। सम्मेलन के दौरान इंडस्ट्री 4.0 और 5.0, ऑटोमेशन, स्थिरता, एआई, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरण हितैषी तकनीकों जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। आयोजन सचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि इस सम्मेलन में देश-विदेश के 101 लेखक अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें 153 प्रस्तुतियों में से सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया द्वारा चुना गया है। इसके अलावा, चार विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।
विभागाध्यक्ष प्रो. दीक्षित गर्ग ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन न केवल ज्ञान का विस्तार करते हैं बल्कि इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट के महत्व को भी उजागर करते हैं। निदेशक प्रभारी प्रो. राजू पांडेय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए सस्टेनेबल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को अपनाना होगा। एआई, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स विशेषज्ञ दिव्यांशु मित्तल ने ऑनलाइन के माध्यम से अपने विचार साझा किए। इस मौके पर डॉ. ललित ठाकुर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दिलबाग पांचाल, डॉ. रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें