फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने इस्माईलाबाद में चलाया तलाशी अभियान

Tue, 20 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। शहर के साथ लगते अंबाला जिला के गांवों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई मेल आने से गांव व शहर में दहशत फैल गई। धमकी भरे ई मेल मिलने की सूचना स्कूल प्रशासन ने पुलिस को दी।
थाना प्रभारी नग्गल कर्मवीर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया। किसी भी स्कूल से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली। लेकिन धमकी भरे ईमेल मिलने के चलते अंबाला पुलिस व इस्माईलाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

नग्गल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया स्कूलों में धमकी भरे ई मेल मिलने की सूचना स्कूलों की तरफ से थाना में प्राप्त हुई थी, जिसमें गांव कंगवाल, छप्परा, दानीपुर व खैरा के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही वे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एक एक स्कूल की बारीकी से चेकिंग की गई लेकिन कहीं भी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि धमकी भरे ईमेल किसने भेजे है इसकी गहनता से जांच की जा रही है। ई मेल भेज की क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला के जिन गांवों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई मेल मिले थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने बताया कि शहर के आस पास के गांवों में धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना से शहर भी पुलिस अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शहर में दाखिल होने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें