फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर में मिले सिर के बारे में आज हो सकता है खुलासा

Tue, 20 Jan 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर से बरामद सिर और थीम पार्क में मिले धड़ के मामले में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। पुलिस के लिए यह मामला जी का जंजाल बन गया था। हत्यारों ने वारदात को कुछ इस तरह से अंजाम दिया था कि पुलिस के लिए शव की पहचान करना व धड़ का सिर बरामद करना चुनौती बन गया था।
विज्ञापन

पुलिस शुरूआत ने शुरूआत से अगल-अलग तरीके से पहचान के प्रयास किए पुलिस को पिछले मंगलवार को सरोवर से सिर मिलने के बाद कुछ अहम सुराग लगे है। बताया जा रहा है कि मृतक पानीपत के खोजकीपुर का रहने वाला संदीप है। पुलिस आज खुलासा कर सकती है। सरोवर से मिला सिर व थीम पार्क में मिला धड़ एक व्यक्ति का है। यह सनसनीखेज मामला दिसंबर अंत में सामने आया था, जब थीम पार्क में स्टेज के पीछे करीब 40 वर्षीय एक दिव्यांग व्यक्ति का सिर कटा धड़ मिला था। शव के पास नया चाकू और सिरिंज भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में हत्या चाकू से की गई लगती है। बाद में सरोवर से सिर मिलने से मामला और जटिल हो गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएनए टेस्टिंग के जरिए शव की पहचान और सिर-धड़ के मिलान की पुष्टि होगी, जिससे हत्या का मकसद, आरोपी और घटनाक्रम स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें