फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गांधी नगर में पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान, नशीला पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ धरपकड़ व तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग जगहों से 455.74 ग्राम स्मैक और 260 ग्राम गांजा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने पांच मामले दर्ज कर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला फरार चल रही है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला पुलिस को लगातार गांधी नगर से नशा तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने सीआईए-एक, सीआईए-दो, एएनसी, डॉग स्क्वायड सहित 18 टीमों का गठन किया गया था। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से छह टीमें निगरानी रख रहीं थी। इस दौरान टीम ने चार आरोपियों से 455.74 ग्राम स्मैक, 260 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की। इसके अलावा टीम ने अवैध कारोबार से अर्जित सोना-चांदी के जेवर, करीब 5.47 लाख, एक एलईडी और 13 मोबाइल को अटैच किया।
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस ने पांच मामले दर्ज कर दो महिला सुनीता उर्फ बबली, रूमा समेत राजेश कुमार निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला आरोपी संतोष को चकमा देकर मौके से फरार हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी एक महिला आरोपी वीणा फरार चल रही है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




आरोपियों से बरामद पदार्थ
-सीआईए-एक की टीम ने राजेश कुमार को 63 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपी की 52,820 रुपये की संपत्ति को अटैच किया। दूसरी आरोपी संतोष को 277.74 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। महिला के सोने-चांदी के जेवर, एलईडी व 42,530 रुपये अटैच किए गए।
-सीआईए-दो की टीम ने आरोपी रूमा के कब्जे से से 260 ग्राम गांजा पत्ती और वीणा के मकान से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी वीणा टीम को चकमा देकर फरार हो गई।
विज्ञापन

-एएनसी की टीम ने आरोपी सुनीता उर्फ बबली के कब्जे से 105 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी के 4,41,846 रुपये अटैच किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें