कुरुक्षेत्र। केयू में विधि विभाग के प्रोफेसर के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद केयू प्रशासन सख्त हो गया है। काले शीशे वाली गाड़ियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।
कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पॉल ने कहा कि परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। कुलसचिव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में काले शीशे वाली गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीएसओ प्रो. आनंद ने कहा कि उन्होंने परिसर में हो रही घटनाओं को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। सीएसओ का कहना है कि अब 50 लोगों की पहले एक टीम बनी थी, जब वे खुद सीएसओ नहीं थे। मगर वह टीम एक्टिव नहीं थी। अब उस टीम को एक्टिव किया जाएगा, ताकि परिसर में किसी भी विभाग में कहीं भी कोई घटना घटती है तो उसकी तुरंत जानकारी मिलेगी और उस पर एक्शन लिया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही परिसर में सुरक्षाकर्मियों की नई भर्ती करने जा रहे हैं।