फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमन हत्याकांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गांव गादली में अमन हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस 48 घंटे बाद भी पकड़ नहीं पाई जबकि जल्द काबू कर लिए जाने के दावे किए जाते रहे। वीरवार को मंदिर के पास अमन कुमार वासी मुनियार का शव मिला था, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच से छह जगह चोट सामने आई थी। परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है तो शिकायत पर चार युवकों रोहित गादली, आशीष मुनियार पुर, दीपक मुनियार पुर तथा कुलदीप डूडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


शिकायत में मृतक की भाभी रजनी ने बताया था कि उसका देवर अमन कुमार ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह बुधवार को सुबह करीब सात बजे काम पर जाने के लिए निकला था। रात को उसकी अपने बड़े भाई सुखविंदर से रात करीब आठ बजे बात हुई थी। उसने कहा था कि उसका खाना बनवाकर रख देना, वह थोड़ी देर में घर आ जाएगा। जब अमन से देर रात बात हुई तो उसने आधे घंटे तक लौटने की बात कही थी। सुबह करीब चार बजे अमन के फोन से किसी ने सूचना दी कि अमन गादली गांव में मंदिर के पास खून से लथपथ पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अमन खून से लथपथ हालत में मन्दिर के पास पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें