फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रुमल हत्याकांड के चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पिहोवा में सड़क पर साइड न देने के विवाद में हुए रुमल हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो वर्तमान में दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। अब पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है, जो बार-बार शहर बदलकर छिप रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए गिरफ्तार आरोपियों से निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए-1 के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि रुमल के परिवार और उसके साथी राम विश्वास ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया था। इसके बावजूद पुलिस ने 200 से अधिक स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाया। बुधवार शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात में मुख्य आरोपी आर्यन ने रुमल पर चाकू से हमला किया था। आर्यन ने रुमल की बांह और पेट पर चार वार किए जिनमें पेट में लगे गहरे घाव के कारण रुमल की आंतें और लिवर बाहर आ गए। चाकू का वार इतना गंभीर था कि वह रीढ़ की हड्डी से टकरा गया जिसके चलते रुमल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें