फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोवंश की मौत के मामले में उलझनी पुलिस, डीडीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पिहोवा की अनाज मंडी में चल रही अस्थाई गोशाला में मृत मिले चार गोवंश की मौत का मामला गहराता जा रहा है। इस पेचीदा मामले को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन उलझन में पड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर डीडीआर तो दर्ज कर दी, मगर आगामी कार्रवाई कानूनी सलाहकार और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अटक गई। वहीं भाकियू का आरोप है कि इस मामले में पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं 15 एकड़ में बनी अस्थाई गोशाला के हालात दोबारा से बिगड़ना शुरू हो गए हैं। गोशाला में शरणागत करीब 1200 गोवंश के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करना प्रशासन के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। रोजाना अलग-अलग संस्थाएं गोवंश के लिए चारे का प्रबंध कर रही है, मगर अब संस्थाओं का सब्र भी जवाब देने लगा है। व्यवस्था के लिए समाजसेवी संस्थाएं लोगों से भी मदद की गुहार लगा रही है।
उधर, गेहूं की सरकारी खरीद के छह दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन गोशाला से गोवंश को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर पाया। प्रशासन ने खरीद शुरू होने से पहले गोवंश को शिफ्ट करने करने का आश्वासन दिया था। अब अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेजी हो रही है। इस स्थिति में जल्द ही स्थानीय अनाज मंडी भर जाएगी, जिससे किसानों और आढ़तियों को फसल डालने में समस्या होगी। इससे आढ़तियों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। इस बारे में आढ़ती एसोसिएशन शीघ्र ही किसान संगठनों के साथ बैठक करके निर्णय लेगी।
विज्ञापन

बता दें 27-28 मार्च को अस्थाई गोशाला में दो सांड, एक गाय और एक बछड़ी की मौत हो गई थी। भाकियू (चढूनी) ने प्रशासन पर भूख व प्यास से गोवंश की मौत होने का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी थी। पुलिस ने इन गोवंश का पोस्टमार्टम करवाकर शव को गड्ढे में दबा दिया था। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तीन गोवंश की मौत पॉलिथीन निगलने, पेट में अफारा आने और दम घुटने से हुई है। वहीं अन्य गोवंश के सिर में कीड़े पड़ने और शव बुरी तरह से खराब होने के कारण मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए। हालांकि गोवंश के पेट से घास बरामद हुआ है।
बाक्स
कानूनी सलाह के बाद आगामी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
-
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामला पेचीदा हो गया है। कार्रवाई करने के लिए पुलिस उलझन में है। हालांकि भाकियू के विरोध को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर डीडीआर दर्ज की है। पुलिस कानूनी सलाह के बाद आगामी कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
बाक्स
प्रशासन जल्द से जल्द करे कार्रवाई
-
भाकियू प्रवक्ता ने बताया स्थानीय प्रशासन अपने किसी भी वादे पर खरा साबित नहीं हुआ है। न ही गोवंश को शिफ्ट करके मंडी का खाली किया और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। मामले में कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस कानूनी सलाह का बहाना बना रही है, वहीं गोवंश को शिफ्ट करने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होगी।
बाक्स
कानूनी सलाहकार और अधिकारियों से परामर्श के बाद होगी कार्रवाई

थाना शहर पिहोवा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गोवंश के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिल गई है। उस रिपोर्ट के आधार पर डीडीआर दर्ज की गई है। कानूनी सलाहकार और उच्चाधिकारियों से परामर्श लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें