फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सागर हत्याकांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 16 माह पहले हुए गुरविंद्र उर्फ सागर हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी शुभम उर्फ प्रिंस निवासी गुढा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। इस मामले में पुलिस नीरज कुमार निवासी महुआ खेड़ी व कृष्ण कुमार उर्फ विक्की निवासी उपलाना जिला अंबाला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें सागर का शव गांव के स्टेडियम में नग्न अवस्था में बरामद हुआ था।
विज्ञापन

जसबीर सिंह निवासी महुआ खेड़ी ने 23 अप्रैल 2022 को पुलिस को दिए बयान में बताया था कि 21 अप्रैल रात करीब आठ बजे उसके भतीजे रमेश के बेटे सागर का गांव के ही नीरज के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। सूचना पर डायल-112 पुलिस ने मामले का निपटारा कर दिया था। इस घटना के बाद से नीरज ने सागर से रंजिश रखनी शुरू कर दी। अगले दिन शाम करीब छह बजे सागर को नीरज घर से बुलाकर ले गया था, मगर वह सुबह तक घर नहीं आया था। 23 अप्रैल को सागर का शव गांव के स्टेडियम में नग्न अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से जख्म के निशान थे। चेहरे को ईंट से बिगाड़ दिया गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नीरज व कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच सीआईए-दो ने करते हुए मामले के तीसरे आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें