फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस टीम ने घर में घुसकर हमला करने के आरोप में अभिषेक निवासी डुडी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि रोहित कुमार निवासी बरहान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आठ अक्तूबर को समय करीब साढ़े पांच बजे वह अपने चचेरे भाई राहुल व पड़ोसी सुमित कुमार वासी बरहान के पास बैठक में बैठे थे। थोड़ी देर बाद प्रिंस गांव गोविंदगढ़, अभिषेक गांव डुडी, बलकार उर्फ चिम्मा वासी निवारसी व अन्य आठ से 10 युवक दो कारों व एक बुलेट मोटरसाईकिल, दो स्पलेंडर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए।
विज्ञापन

ये सभी आरोपी बैठक में घुस गए और अभिषेक ने गन्ना काटने के कटर से वार किया, जिससे उसके बाये हाथ पर चोट लगी। अन्य युवक भी हमला करने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी भाग गए। अब पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग में गन्ना काटने वाला कटर बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें