कुरुक्षेत्र। स्कूल बस का निरिक्षण करते हुए डीएसपी रोहताश व आरटीए इंस्पेक्टर जोगिंद्र ढुल। स्वयं
- फोटो : अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में बैठक करतीं राज्यपाल
कुरुक्षेत्र। पुलिस और आरटीए विभाग की सयुंक्त टीम ने सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के अंतर्गत एक निजी स्कूल की बसों का निरीक्षण किया और शाहाबाद शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई।
जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक रोहताश व आरटीए विभाग के मोटर व्हीकल अधिकारी विजय कुमार ने संयुक्त रूप से डीएवी स्कूल सेक्टर-तीन की स्कूल बसों का गहनता से निरीक्षण किया है। जांच के दौरान सभी बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत दुरुस्त पाई गई। उप पुलिस अधीक्षक यातायात रोहताश कुमार ने स्कूल प्रशासन और वाहन चालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मोटर वाहन अधिकारी की ओर से सभी चालक-परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सयुंक्त टीम ने कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में समझाते हुए निर्देश दिए कि अपने वाहन अपनी लेन में चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन को सड़क पर खड़ा न करें, आगे चलने वाले वाहन से दूरी रखें और वाहन निर्धारित गति में चलाएं।