फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुहड़माजरा में 23 को मनाई जाएगी गुरु ब्रह्मानंद जयंती : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु ब्रह्मानंद जयंती इस वर्ष 23 दिसंबर को कैथल जिले के चूहड़माजरा गांव में सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी। यह आयोजन सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और गुरु-परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा। गुरु ब्रह्मानंद जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस सिलसिले में संत-महात्माओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और समाज के गणमान्य लोगों को जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद केवल एक संत ही नहीं थे बल्कि वे सामाजिक समरसता और मानवता के महान पथ प्रदर्शक थे। उन्होंने नारी शिक्षा, और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर समाज को वर्षों पहले जागरूक किया। राज्य सरकार का महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाने का उद्देश्य उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें