फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीएम विश्वकर्मा योजना से दस्तकारों के जीवन स्तर में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार ने श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। इस योजना में 18 हस्त व्यवसायों को शामिल किया गया है, इसलिए इस योजना में जिले के अधिकाधिक नागरिकों को लाभ दें ताकि सरकार का अंत्योदय का लक्ष्य पूरा हो सके।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योजना का गांव स्तर पर पूरा प्रचार करें और लाभार्थी को मौके पर ही लाभ देने की कोशिश करें ताकि अधिकाधिक लोग इसका फायदा उठा कर अपने जीवन स्तर को सुधार सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना में नाव बनाना, शस्त्रागार, लुहार, हथौड़ा व लोहे के औजार बनाना, ताला बनाना, सुनार, कुंभकार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, सुथार, चटाई बनाना, गुड़िया व खिलौने बनाना, बारबर, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने के जाल बनाने का काम शामिल है। योजना में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े दस्तकारों को प्रशिक्षण, टूल किट व बैंक लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
योजना में कारीगरों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि सरपंच या यूएलबी के संबंधित कर्मचारी को लोगिन आईडी बनाने में कोई परेशानी आए तो वे विभाग से संपंर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान पत्र के माध्यम से मान्यता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें