कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुनते विद
कुरुक्षेत्र। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साह और एकाग्रता के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल कुरुक्षेत्र में किया गया। यहां विद्यार्थियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है, न कि अंतिम लक्ष्य। सही समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और नियमित अभ्यास से किसी भी चुनौती को आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी विद्यार्थियों पर अनावश्यक दबाव न डालने की अपील की।
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुनते विद