फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर तट पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सांध्यकालीन आरती, श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के पास होगा सामूहिक चित्र

Sun, 16 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार शिरकत होंगे। 25 नवंबर को वे धर्मनगरी दौरे के दौरान महोत्सव में भी पहुंचेंगे, जहां वे आरती स्थल पर सांध्यकालीन आरती करेंगे। वहीं पुरुषोत्तमपुरा बाग स्थित श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के पास सामूहिक चित्र भी करवाएंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान ब्रह्मसरोवर तट पर आचमन व गीता पूजन भी कर सकते हैं। हालांकि अभी पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की रूपरेखा जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंची है लेकिन इन कार्यक्रमों को तय मानकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर भी पहुंचेंगे, जहां वे 206 करोड़ से तैयार हुआ महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगे व इससे करीब एक किलोमीटर आगे पिहोवा रोड पर ही गुरु श्री तेग बहादुर के शहीदी समागम में शामिल होंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। समागम में प्रधानमंत्री के आगमन के चलते इसे व्यापक स्तर पर मनाए जाने की तैयारी की गई है, जिसके लिए ज्योतिसर व इंदबड़ी के किसानों की करीब 170 एकड़ खेत चिह्नित किए गए हैं, जहां किसानों को तय राशि देते हुए खेतों में गेहूं बिजाई व अन्य कार्य रुकवा दिए हैं। अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार इसी जमीन पर करीब 25 एकड़ में मुख्य पंडाल लेगगा, जहां प्रधानमंत्री संबोधन करेंगे। इसी जमीन पर तीन हेलिपेड भी बनाए जाएंगे व वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री भी कर चुके एलान : सेतिया
केडीबी सचिव पंकज सेतिया का कहना है कि प्रधानमंत्री का दौरा तय हो चुका है, जिसका एलान मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कर चुके हैं। ब्रह्मसरोवर पर सांध्यकालीन आरती व सामूहिक चित्र का ही फिलहाल कार्यक्रम है लेकिन अंतिम समय तक भी पीएमओ की ओर से कार्यक्रमों में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्त : एसपी
एसपी नीतिश अग्रवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री आगमन के लिए सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त रहेंगे। इसके लिए विभाग योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें