संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। खेलो हरियाणा यूथ गेम्स का आयोजन चार मई से 15 मई तक पटना में हुआ, जिसमें महिलाओं की बास्केटबॉल की हरियाणा की टीम ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कोच पंकज पराशर व खिलाड़ी को बधाई दी है।
प्रशिक्षक पंकज पराशर ने कहा कि इस बॉस्केटबाल की टीम में कुरुक्षेत्र की तनु ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तनु पिछले दो साल से प्रशिक्षण ले रही है। इस बार उसका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स बास्केटबॉल टीम में कुरुक्षेत्र की तरफ से हुआ। जिसमें इस लड़की ने हर मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने पहला मैच आंध्र प्रदेश को हराया, दूसरा मैच तमिलनाडु को हराया, तीसरा कर्नाटक को व चौथा पंजाब इन सबको हराकर वह अपने पूल में टॉप पर रही उसका मुकाबला सेमीफाइनल में फिर से पंजाब से हुआ।