कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देेखने को मिले। खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी ने यूटीडी देहरादून को 25-18, 24-26, 25-8 व 25-12, कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल ने एमजेपीआर बरेली को 25-13,25-15 व 25-21, पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ ने सीएसजेयू कानपुर को 25-10,25-2 व 25-12, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर को 18-25, 25-18, 25-14 व 25-19, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने लखनऊ यूनिवर्सिटी को 23-25, 25-12, 25-4, 25-16, एमडीयू रोहतक ने जीजीएसआईपीयू दिल्ली को 25-3,25-13,25-12, पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ ने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ को 25-13,25-9,25-8 तथा यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 25-20,25-11 व 25-16 से हराया। वहीं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, जीएनडीयू अमृतसर और हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला शनिवार प्रात: कालीन सत्र में क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।
पिछले वर्ष पहले चार स्थानों पर रहने वाली टीमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, जीएनडीयू अमृतसर और हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला कल अपना सीधा क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। इन चार टीमों के अतिरिक्त पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, दिल्ली विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक एवं जम्मू विश्वविद्यालय भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है।