फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हॉकी मैच में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 31 Aug 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इसमें कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन, अनुशासन, संघर्ष और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि खेल भावना, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन के प्रतीक थे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से हॉकी स्टिक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों, कोचों और छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे खेल भावना और मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में और ऊंचा करेंगे। इस मौके पर पूर्व साई कोच शिवकुमार सैनी, बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद, वॉलीबॉल कोच राजेश, कुश्ती कोच रमेश, फुटबॉल कोच मोनिका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें