इस्माईलाबाद। एमपीएम स्कूल में विजेता खिलाडिय़ों के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति विज्ञप्ति
- फोटो : mathura
इस्माईलाबाद। मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 11-12 अक्तूबर को कैथल जिले के आरकेएसडी स्कूल में आयोजित 18वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर एवं सीनियर स्के मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
चेयरमैन अंकुर पपनेजा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें 18 वर्षीय आयु वर्ग मेंरवनीत, जश्नप्रीत, सोनम, रवीश, वंशपाल, वीर दविंद्र, कृष, पारूल, विरेन, तनू, यश, गुरिंदर, अरमान, जश्नदीप ने स्वर्ण पदक और रोबिन, रनदीप ने कांस्य पदक, 14 वर्ष आयु वर्ग में छात्र कुणाल ने रजत पदक और हरमीत ने कांस्य पदक। वहीं 11 वर्ष आयु वर्ग में छात्र माधव, मनथन ने स्वर्ण पदक एवं यशदीप ने कांस्य पदक में प्रतिभा, अनुशासन और निपुणता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस्माईलाबाद। एमपीएम स्कूल में विजेता खिलाडिय़ों के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति विज्ञप्ति- फोटो : mathura