फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिलाड़ियों को अब मुफ्त मिलेगी आधुनिक जिम की सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम के हजारों खिलाड़ियों को अब आधुनिक जिम की नि:शुल्क सेवाएं मिल पाएंगी। इस स्टेडियम के लिए सांसद नवीन जिंदल ने आधुनिक जिम की मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। इस जिम से स्टेडियम में रोजाना अभ्यास करने वाले एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। इस सुविधा के लिए खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त किया है। यह जिम सांसद नवीन जिंदल के निजी प्रयासों से स्थापित की गई है। यह कहना है जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार का।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को योग भवन में सांसद नवीन जिंदल की तरफ से भेजी गई आधुनिक जिम की मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने खिलाड़ियों की लंबित मांग को पूरा करते हुए आधुनिक जिम द्रोणाचार्य स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई है। इस जिम को स्टेडियम में उचित स्थान पर लगाया जाएगा। जहां पर जिम स्थापित की जाएगी उस भवन का जीर्णोद्धार सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जिम पर सांसद नवीन जिंदल की तरफ से करीब पांच लाख का बजट खर्च किया है। इससे पहले भी सांसद नवीन जिंदल ने अपने पिछले कार्यकाल में लाखों रुपये की लागत से जिम उपलब्ध करवाई थी।

पिहोवा और थानेसर में करीब 20 लाख किए लागत से स्थापित की पांच और जिम

समाजसेवी विनोद गर्ग ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने जिले के पिहोवा और थानेसर की अलग-अलग जगहों पर पांच जिम उपलब्ध करवा दी हैं। इन जिम पर करीब 20 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। यह जिम गांव बुहावा, शांतिनगर, सरस्वती खेड़ा काॅलोनी, अरूणाय, उमरी में स्थापित की जाएगी। इस जिम के लिए आधुनिक सामान उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें