फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिलाड़ी नवनीत कौर का किया सम्मान

Sun, 29 Mar 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। खिलाड़ी नवनीत कौर को सम्मानित करते हुए मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। हॉकी इंडिया की ओर से 27 मार्च को दिल्ली में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान नवनीत कौर को ओलंपियन बलबीर सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया और उन्हें प्लेयर ऑफ द ईयर घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के बाद शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च चेरिटेबल ट्रस्ट में नवनीत कौर, उनके पिता बूटा सिंह और भाई युवराज सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सीईओ संदीप इन्द्र सिंह चीमा ने उन्हें सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि शिरोमणि प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब द्वारा समय-समय पर प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाता है, ताकि उन्हें नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। हरियाणा सिख पंथक दल के पदाधिकारियों ने भी नवनीत कौर को देश और समाज का गौरव बताया।
विज्ञापन

पद्मश्री अवार्डी कोच बलदेव सिंह ने कहा कि नवनीत कौर की शानदार खेल शैली को देखते हुए उन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि टीम को आगामी विश्व कप जीतना है तो नवनीत को कप्तान बनाना जरूरी है। नवनीत कौर ने बताया कि उन्हें बलबीर सिंह अवार्ड के साथ 20 लाख रुपये तथा 206 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें