फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कूड़ा स्थलों पर लगाए जाएंगे पौधे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा दीवार पर बनाई गई पेंटिग। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद (नप) ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। शहर की खाली दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता स्लोगन और आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही हैं। साथ ही उन स्थानों पर जहां लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं, वहां पौधे रोपित किए जाएंगे और बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खाली दीवारों को रंगीन पेंटिंग और प्रेरक स्लोगनों से सजाया जा रहा है। सर्किट हाउस, झांसा रोड, द्रोणाचार्य स्टेडियम, पिपली फ्लाईओवर और पुराने बस स्टैंड के पास पशु अस्पताल की दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखे गए हैं। इन दीवारों को न केवल सौंदर्यपूर्ण बनाया गया है बल्कि इनके आसपास बैठने के लिए बेंच और हरियाली के लिए पौधे भी लगाए गए हैं। एक्सईएन रवि ओबेरॉय ने बताया कि नगर परिषद उन स्थानों को चिह्नित कर रही है जहां लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं। ऐसी जगहों पर पौधरोपण और बेंच लगाने की योजना है ताकि लोग वहां कूड़ा डालने से हिचकें। उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों को घर-घर आने वाले कूड़ा संग्रह टिपरों में ही कचरा डालने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा दीवार पर बनाई गई पेंटिग। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें