फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिपली-लाडवा रोड पर फिर बदहाली, जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर एक बार फिर बदहाली देखने को मिली। सोमवार को सुबह से शुरू होकर दोपहर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन रेंगते नजर आए। इसके कारण दुपहिया वाहनों को छोड़ अन्य चालकों को अपने वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क के दोनों तरफ यही हालात बने रहे।
विज्ञापन

यातायात की समस्या को दुरुस्त करने के लिए आसपास कोई ट्रैफिक कर्मी नहीं दिखा। इसके अलावा जीटी रोड के पास ही पिपली थाना भी पड़ता है जिसके सामने दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा लेकिन यहां भी कोई पुलिस कर्मी व्यवस्था सुधारता नजर नहीं आया। इस बीच ओवरलोड वाहन भी धड़ल्ले से घुसते रहे जिसके कारण आसपास के वाहनों पर जल्दबाजी और बचाव के लिए एक-दूसरे से टकराने का खतरा बना रहा। बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से कोई खास इंतजाम नहीं दिखे।
राहगीर संजय, विक्रम, सुरेश, रामकुमार, पवन, राहुल, विनोद, नीरज और टोनी सहित अन्य वाहन चालकों ने कहा कि अब मौसम में अंतर है, गर्मी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में काफी देर तक सड़क पर वाहनों के बीच फंसे रहना परेशान करने वाला क्षण है। समय के अलावा पेट्रोल, डीजल भी अधिक खर्च होता है। तय वक्त पर आगे पहुंचना भी चुनौती है। जल्दबाजी में वाहन दौड़ाए तो दुर्घटना का भय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें