पिहोवा। शहर में हरे पेड़ों को काटने के लिए पिहोवा बचाओ मंच ने मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिनव सिवाच मौके पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। पिहोवा बचाओ मंच के सदस्य मुकेश पुरी, राजेश चहल ने बताया कि शहर में कई जगह से पेड़ काटे गए हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं जो पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभी ताजा मामले में एसडीएम कार्यालय के पास से तीन पेड़ों को काटा गया। इससे पहले माडल टाउन पार्क व मुख्य चौक से भी पेड़ काटे गए थे, जिसे लेकर पिहोवा बचाओ मंच ने प्रदर्शन किया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जानकारी मिलने पर एसडीएम अभिनव सिवाच मौके पर पहुंचे और बताया कि अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगें उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवाद