लाडवा। सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद
लाडवा। पिपली मार्ग पर बरहान मोड के पास पिकअप व डंपर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इससे पिकअप चालक बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे बरहान मोड के पास पिकअप व डंपर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और पिकअप चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान यमुनानगर जिला थाना छप्पर क्षेत्र के कदाली गांव के रहने वाले विकास के रूप में हुई है। विकास दूध के ड्रम लेकर हर रोज कुरुक्षेत्र आता है।
मौके पर गए पुलिसकर्मी प्रवेश शर्मा ने बताया कि सुबह दुर्घटना की सूचना मिली थी। घायल विकास बेहोश होने के कारण अभी अनफिट है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
लाडवा। सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद