फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा फागुन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रंग और उमंग के अनूठे त्योहार होली की मस्ती कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पर चढ़ गई है। होली से पहले ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गुलाल के रंगों में रंग गया है। छुट्टियों में घर जाने से पहले विद्यार्थी अपने दोस्तों संग होली खेल रहे हैं। रंगों से सराबोर चेहरे लिए छात्र और छात्राओं की टोली ने खूब मस्ती की और तस्वीरें खिंचवा कर यादों को भी खूब सहेजा।
विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। फाल्गुन की मस्ती और होली का रंग विश्वविद्यालय परिसर में हर जगह देखने को मिला। खासकर विश्वविद्यालय के यूआईईटी, आईआईटीआर, रोज गार्डन और रिवर साइड पार्क में तो अलग ही नजारा दिखा। इस दौरान छात्र-छात्राएं एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ होली के गीतों की धुनों पर खूब थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

बिना किसी हिचक के सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। इतना ही नहीं, पार्क में बने गड्ढे में पानी जमा कर उसमें एक दूसरे को गिराते नजर आए। दरअसल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 14 मार्च से होली तक सभी विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी, लेकिन कुछ विद्यार्थी शनिवार को अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर अपने घर के लिए रवाना हुए तो कुछ रविवार को।
विज्ञापन

हॉस्टल से छुट्टी में घर जाने से पहले सभी दोस्त एक दूसरे के साथ होली खेलने के लिए उत्सुक दिखे। एक दूसरे के गाल लाल करने के लिए पकड़ कर गुलाल मलने का क्रम सुबह से दोपहर तक जारी रहा। हालांकि, इस दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों ने होली खेल रहे छात्र-छात्राओं से हुड़दंग न करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें