फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास बनेगा पेट्रोल-सीएनजी पंप, बंदी डालेंगे ईंधन

विज्ञापन
निर्माणाधीन पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा जेल विभाग के सहयोग से प्रदेश का पहला पेट्रोल और सीएनजी पंप कुरुक्षेत्र जेल के पास लगेगा। इस पेट्रोल और सीएनजी पंप को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की तरफ से बनाया जाएगा। इस परियोजना पर आईओसी की तरफ से करीब तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। खास बात यह रहेगी की इस पंप पर जिला जेल के बंदी कार्य करते नजर आएंगे। पंप के लिए आईओसी कुरुक्षेत्र जेल प्रशासन को 51 हजार रुपए मासिक किराया भी देगा। इस पंप की आय को जेल के बंदियों के कल्याण और पुनर्वास पर खर्च किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला कारागार के पास आईओसी द्वारा पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2017 में कुरुक्षेत्र कार्यकाल के दौरान उन्होंने ही की थी। अब दोबारा 13 अक्तूबर को जेल का कार्यभार संभालने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया गया। तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों की तर्ज पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत की गई है। इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तत्कालीन जेल महानिदेशक द्वारा आईओसी पानीपत मंडल कार्यालय में राज्य सरकार का अनुमोदन कराने के बाद भेजा गया था।
विज्ञापन

तब सरकार से अनुमोदन, जमीन से संबंधित कागजात और विभिन्न विभागों से एनओसी लेने के कारण परियोजना को शुरू करने में कुछ देरी हुई। अब इस प्रस्ताव पर सरकार और आईओसी ने अपनी मोहर लगा दी है। इस अनुमति के बाद पेट्रोल पंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पंप पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री से होने वाले लाभ और मासिक किराए को बंदियों के कल्याण और पुनर्वास जैसे जेल में लाइब्रेरी, खेलों के सामान, अच्छी गुणवत्ता के खाने सहित अन्य कार्य शामिल होंगे, पर खर्च किया जाएगा।
जिला जेल के बंदियों को पंप पर कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बंदियों द्वारा पंप का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सके। बंदियों को पंप पर काम करने के लिए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इन बंदियों का जेल से रिहाई उपरांत, उनके समाज में पुन: स्थापित होने में यह परियोजना सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

राज्य की 19 जेलों में सबसे पहला पंप: सोमनाथ
जेल अधीक्षक सोमनाथ ने कहा कि हरियाणा के आसपास के चार राज्यों में यह पहला पेट्रोल पंप होगा जो कि बंदियों के पुनर्वास के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। राज्य की 19 जेलों में सबसे पहला पंप जिला कारागार कुरुक्षेत्र की ओर से स्थापित किया जा रहा है। इस जिले के अंदर पहला पेट्रोल पंप होगा जहां सीएनजी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पंप पर दो मशीन पेट्रोल, 2 डीजल और 1 मशीन सीएनजी की होगी। आईओसी के इस पेट्रोल पंप कंपनी के नॉर्म्स के अनुसार एक छोटा जनरल स्टोर भी स्थापित किया जाएगा। इस जनरल स्टोर पर कांफेक्शनरी के साथ-साथ अन्य समान भी उपलब्ध होगा। इस जनरल स्टोर से आसपास के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें