फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करने की दी सलाह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ग्रामीणाें को उपहार भेंट करते सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की ओर से हरित भारत, हरित धरा अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा की प्रकृति ने हमें वे सभी संसाधन और सुविधाएं प्रदान की हैं, जो एक सुखी जीवन के लिए आवश्यक हैं। हमें बिना किसी मूल्य के प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम पॉलिथीन का उपयोग बंद करके प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखें। सभी को इस मुहिम में एकजुट होकर योगदान देना होगा, तभी हम इसके उपयोग को पूरी तरह समाप्त कर पाएंगे। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के संगठन सचिव नरेश शर्मा ने उपस्थित सभी महिलाओं को इसका उपयोग न करने को कहा।
सेवा ट्रस्ट के थानेसर के खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन व शाहाबाद के खंड कोऑर्डिनेटर जसबीर राणा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को पॉलिथीन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। मीडिया प्रभारी विजय पंघाल व रमेश गर्ग ने बताया कि सेवा ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पॉलिथीन के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से हरियाणा के 10 जिलों में अभियान चलाने का संकल्प लिया है, ताकि समाज को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके। इस मौके पर विजय गर्ग, तेजस मित्तल, नीरू देवी, सुनीता देवी, मीना, रेखा, नीरज देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें