फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे तक इंतजार, फिर उठने लगे लोग

Mon, 21 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
किसान मेला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लगभग साढ़े तीन घंटे तक बाट जोहने के बाद भी जब मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी नहीं पहुंचे तो स्थानीय विधायक को ही मुख्य अतिथि बनना पड़ा। लेकिन तब तक अधिकतर किसान ही नहीं अधिकारी भी रवाना हो चुके थे और विधायक को भी अधिकतर खाली कुर्सियों को ही संबोधित करना पड़ा। मौका था, जिलास्तरीय किसान मेला व प्रदर्शनी का। 
विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से रविवार को आयोजित किए गए इस मेले में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था तो विधायक सुभाष सुधा को कार्यक्रम समापन अवसर के समय अध्यक्ष बनाया गया। विभाग के आमंत्रण पर हजारों किसान यहां पहुंचे। हालांकि किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों और 70 स्टालों पर कृषि संबधित जानकारियां हासिल करने में पूरी उत्सुकता दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत में ही किसानों से खचाखच भरे हाल में घोषणा की गई कि कृष्ण बेदी जल्द ही पहुंचेंगे। लेकिन सभी कृषि वैज्ञानिकों ने विचार व्यक्त कर दिए और इसी बीच टाइम पास करने के लिए मनोरंजन भी कराया जाता रहा। मंच से बार-बार मुख्य अतिथि के जल्द पहुंचने की घोषणा होती रही, लेकिन लगभग तीन घंटे तक भी जब वह नहीं पहुंचे तो किसान परेशान होकर उठने लगे। इससे अधिकारियो में भी खलबली मच गई। आधे घंटे बाद विधायक सुभाष सुधा पहुंचे। उन्होंने भी लगभग एक घंटा तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसके बाद वह मंच पर पहुंचे। उस समय तक अधिकतर किसान रवाना हो चुके थे।

भोजन की व्यवस्था बिगड़ी
अधिकतर किसान प्रदर्शनी में जानकारियां लेने में मशगूल रहे तो वहीं कार्यक्रम के साथ ही की गई भोजन की व्यवस्था भी भारी पड़ी। किसान कार्यक्रम शुरू होने के कुछ ही समय के बाद खाना खाने के लिए उठ चले और अव्यवस्था का आलम होने पर मंच से किसानों को रोकने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन


किसानों को किया सम्मानित
किसानों से कृषि से संबधित 10 सवाल भी पूछे गए। सबसे पहले इन सवालों का उत्तर देने वाले सभी किसानों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इससे किसानों में उत्साह दिखाई दिया तो यह विभाग का अच्छा कदम भी किसान बताते रहे।

आयुष विभाग की प्रदर्शनी रही प्रथम, किसान हैरान
मेले के दौरान आयुष विभाग की प्रदर्शनी को पहला पुरस्कार मिला। विभाग ने तीन विशेषज्ञों का पैनल बनाकर लगाई गई 70 स्टालों का निरीक्षण करवाया, जिसमें पहले स्थान पर आयुष विभाग की प्रदर्शनी रही। मौके पर ही विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। किसान मेले में आयुष विभाग की स्टाल प्रथम आने पर किसान भी हैरान दिखाई दिए। उनका कहना था कि कृषि विभाग के कार्यक्रम में भी दूसरे विभाग की प्रदर्शनी अच्छी रहना बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें