फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जलालुद्दीन माजरा और खिड़की वीरान के लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा गांव जलालुद्दीन माजरा और खिड़की वीरान में आयोजित नवीन संकल्प शिविरों में गांव वासियों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में पेंशन, आधार कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और राशन कार्ड से संबंधित मुद्दों का समाधान किया गया, जिससे गांव के लोगों को राहत मिली। इन नवीन संकल्प शिविरों में विशेष रूप से एक मोबाइल मेडिकल यूनिट भी चलाई जा रही है, जिसमें मुफ्त दवाइयां, चिकित्सा परामर्श और टेस्ट की सुविधाएं लोगों को प्रदान की जा रही हैं। इन नवीन संकल्प शिविरों में सांसद नवीन जिंदल द्वारा शुरू की गई नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिल सके।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने इस अवसर पर बताया कि सांसद समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी हैं और इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नवीन संकल्प शिविरों में 158 लोगों को परामर्श और निशुल्क दवाइयां दी गईं साथ ही 59 लोगों के यूरिन और रक्त के टेस्ट भी किए गए। इसके साथ-साथ संकल्प शिविरों में 80 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें