कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा एनईपी-2020 के तहत आयोजित 10 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित एमएससी जूलॉजी प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), बीकॉम पांचवां सेमेस्टर (एनईपी), बीवोक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (एनईपी) प्रथम सेमेस्टर, एमटीटीएम प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), एमएससी पर्यावरण विज्ञान प्रथम सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), बीकॉम प्रथम सेमेस्टर (रिअपीयर), एमए (हिंदी) प्रथम सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), एमए (हिंदी) तृतीय सेमेस्टर, एमपीएड तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2024 तथा मई 2024 में आयोजित एमपीए चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।