फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समस्त हिंदू परिषद समाज के लोगों ने फूंका पुतला, नूंह हिंसा के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। मेवात में हुए उपद्रव के विरोध में रोष मार्च निकालते समस्त हिंदू समाज के लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। नूंह में हुए उपद्रव के विरोध में समस्त हिन्दुओं ने घटना की निंदा करते हुए रोष मार्च निकाल कर सब तहसील कार्यालय में आतंकवाद का पुतला फूंक की सरकार की नाकामयाबी व घटना के अपराधियों की घोर निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की और नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग रखी है। रोष मार्च को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा डीएसपी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी पिहोवा जीत सिंह, थाना प्रभारी झांसा प्रदीप कुमार, यातायात प्रभारी जयकरण, थाना प्रभारी जगबीर सिंह तैनात रहे। रोष मार्च के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध रहे।
विज्ञापन

रोष मार्च की अगुवाई कर रहे बजरंग दल कुरुक्षेत्र से अतुल शास्त्री, देवी दयाल हिंदू परिषद से, भारत बंसल, नरेंद्र बंसल, संजीव गोयल ने कहा कि मेवात में जलाभिषेक यात्रा पर आतंकियों द्वारा एक षड्यंत्र के तहत हमला कर लोगों की हत्या कर दी। जिससे पूरे प्रदेश का माहौल खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि घटना के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामयाबी को बताते हुए कहा कि सरकार इस घटनाक्रम को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने ज्ञापन के तहत मांग रखी है कि इस घटना में संलिप्त लोगों की तुरंत पहचान की जाए। हमले में शहीद हुए शिव भक्तों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। जो लोग घायल हुए हैं तथा जिन लोगों के वाहन व घर जलाए गए हैं। उन्हें नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। प्रदेश में शांति बहाल की जाए तथा बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जांच की जाए। रोष मार्च प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड से होते हुए अग्रवाल फिलिंग स्टेशन से होकर वापस बस स्टैंड से होकर सब तहसील कार्यालय में पहुंचा। जहां पर प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर राहत की सांस ली। रोष मार्च पूरा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें