कुरुक्षेत्र। केयू में कुलपति कार्यालय के बाहर जानकारी देते हुए विद्यार्थी।
कुरुक्षेत्र। डीएवी कॉलेज पूंडरी के विद्यार्थियों ने केयू की ओर से 73 अनुसूचित जाति के परीक्षा परिणाम और रजिस्ट्रेशन जारी ने किए जाने को लेकर केयू कुलपति के ओएसडी से मुलाकात की। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामलाल सिरसल ने बताया कि केयू की ओर से अभी तक 73 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम और रजिस्ट्रेशन अभी तक जारी नहीं किया गया है। जबकि केयू की ओर से अन्य कॉलेजों के परीक्षा परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इससे विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं।
डीएवी कॉलेज पूंडरी के विद्यार्थियों नैंसी और शुभम ने बताया कि उन्होंने सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक जीरो बैलेंस पर बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था और अब बीए के दूसरे वर्ष में दाखिला लेने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि केयू की ओर से न तो स्कॉलरशिप जारी की जा रही और न ही रजिस्ट्रेशन व परिणाम घोषित किया जा रहा है। इस मौके पर जासमीन , काजल, बतैरी, पारुल, रितिका, कोमल, अंजू, उमा भारती, आरती, सुमीत, गुरचरन, संदीप, भारत, साहिल, मोहित, दीपक, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद