फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा में जाम से लोग परेशान, सड़कों पर रेंगते हैं वाहन, त्योहारी सीजन में लोगों की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन
लाडवा।  लाडवा इंद्री चौक पर सड़क पर रेंगते वाहन। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। शहर के प्रमुख चौकों और सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबेडकर चौक, रामकुंडी चौक, बाबैन रोड और हिनौरी मार्ग सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते हैं। इतना ही नही सड़को पर वाहनों की आवाज़ाही बढ़ने से वाहन चालक शाह की गलियों से अपने वाहनों को निकालने का प्रयास करते हैं, जिससे गलियों में भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शहरवासी दीपक, अंकुश, अनूप, अनिल कुमार आदि ने कहा कि बड़े-बड़े ट्रकों और ट्रेलरों की आवाजाही जाम का एक प्रमुख कारण रहा है। भारी वाहनों के सड़कों से गुजरने के दौरान यातायात की गति धीमी हो जाती है, इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों, कार सवारों और पैदल राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यस्त चौकों पर जाम लगने से लोगों का कीमती समय बर्बाद होता है और अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है।


यातायात व्यवस्था सुधारने की जरूरत
शहरवासियों राजकुमार, सत्यदेव, विक्रम कुमार व सुरजीत कुमार का कहना है कि प्रमुख चौकों और मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही तथा त्योहारों के समय जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले त्योहारी सीजन में में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा : रामकरण
यातायात थाना प्रभारी रामकरण का कहना है कि व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें