फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी समागम में पहुंचेगी संगत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते आरती स्थल पर केडीबी अ​धिकारियों के साथ स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होने वाले समागम में हरियाणा के साथ-साथ आसपास के प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में संगत पहुंचेगी जिसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। 25 नवंबर को होने वाले समागम में मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, स्थानीय पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है और एसपीजी ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपीजी ने समागम स्थल का जायजा लिया और महाभारत अनुभव केंद्र व ब्रह्मसरोवर तट पर आरती स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था बारीकी से जांची। यहां केडीबी के अधिकारियों के साथ आरती के समय से लेकर बिजली, फव्वारा कंट्रोल पैनल व आसपास की व्यवस्था को भी बारीकी से देखा। प्रधानमंत्री मोदी समागम स्थल के अलावा महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगे और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर तट पर महाआरती में शामिल होंगे।


पुलिस ने तेज किया वाहनों की जांच का अभियान
स्थानीय पुलिस भी प्रधानमंत्री के आगमन के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। तीनों स्थानों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी गई है और वाहनों की जांच का अभियान भी तेज कर किया गया है। पुलिस जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल सुरक्षा व्यवस्था जांच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे, इसके लिए कड़े आदेश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से आसपास के होटल, धर्मशालाएं और अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी खंगाला जा रहा है। संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



गीता महोत्सव में भी सुरक्षा के लिए अपराध अन्वेषण शाखा, जिला पुलिस व कमांडो दस्ते की ओर से ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एंटी सेबोटेज टीम ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें