फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लंगर व अन्य ड्यूटी के लिए भी बनवाना होगा पास, नेशनल हाईवे 152 से होकर ही पहुंचेंगे सभी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को ज्योतिसर में होने वाला समागम भव्य होगा जिसमें सुरक्षा और अन्य प्रबंध चाक-चौबंद होंगे। समागम में लंगर से लेकर अन्य व्यवस्था में ड्यूटी देने वाले सेवादारों और दूसरे कर्मियों को पास बनवाना होगा। यही नहीं समागम में सभी वाहनों को नेशनल हाईवे 152 डी की ओर से ही पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

समागम की तैयारियों की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को संगत, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व जिला प्रशासन की अहम बैठक हुई। इसमें पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, ओएसडी प्रभलीन सिंह और जयभगवान शर्मा भी शामिल रहे। बैठक के बाद जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व कमेटी अध्यक्ष जगदीश झींडा ने कहा कि कुरुक्षेत्र गुरु साहिब की धरा से श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा।
इससे पहले 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में प्रदेशभर से चल रही चारों यात्राएं पहुंचेंगी, इसके लिए भी तमाम प्रबंध किए गए हैं। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह कार्यक्रम धर्म और आस्था के साथ जुड़ा है। कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाने के लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा से भी कार्यकर्ता और नेता मर्यादा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें