फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में चोरों के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बेखौफ होकर हर रोज जिले में चार से पांच वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

इनके निशाने पर बाइक, ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर, धार्मिक स्थल और सुनसान पड़े घर हैं। शिकायतों के बावजूद पुलिस चोरों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। बिजली निगम को भी इन घटनाओं की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे की चोरी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, जिससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
निगम शिकायत दर्ज करवाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं वहीं बाइक चोरी की घटनाएं इतनी बढ़ गई हैं कि थानों में फाइलें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

हालांकि कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपी पकड़े हैं लेकिन वारदातें कम नहीं हो पा रही है।
घर से चोरी करने के दो आरोपी काबू: वहीं पुराने मामलों पर कार्रवाई करते हुए सीआई दो की टीम ने घर से चोरी करने के मामलों में दो चोरों को काबू किया है, जिनमें कलंदरी चौक पानीपत निवासी फिरोज व जिला सोनीपत के गांव लाठ के रहने वाले अमित उर्फ मित्ता शामिल है।
टीम ने ये कार्रवाई गणेश काॅलोनी के अमर सिंह की दर्ज शिकायत पर की है। उसने 19 जनवरी को घर कि अलमारी के अंदर से नगदी व आभूषण चोरी होनी की बात कह शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें