फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, आज से बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव जारी है। वीरवार को भी हल्के बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल रहा। शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहने व सप्ताह भर तक बारिश होने के आसार रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव से धान रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों में खुशी देखी जा रही है तो रोपाई कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को भी यही हालात बने रहने की संभावना है। उधर उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे तालाब में डुबकी लगाते दिखाई दिए। उधर गर्मी के चलते पुलिस भी सतर्क हो गई है और नहरों पर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल के सख्त आदेश के बाद नहरों के आसपास पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. ममता का कहना है कि शुक्रवार से सप्ताह तक बारिश का मौसम रहने का अनुमान है। इसी बीच तेज बारिश भी हो सकती है। यहां तक कि 21 जून को भी बारिश संभव है। वहीं भूस्तला के किसान सोमबीर, राजेश व राजदीप का कहना था कि अब प्री मानसून में मौसम में अच्छा बदलाव देखने को मिल रहा है जबकि बुधवार अल सुबह कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार बारिश अच्छी होगी और धान की फसल में किसानों को आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें