फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संगीतमयी कार्यक्रम आती रहेंगी बहारें 29 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरूक्षेत्र। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से संगीतमयी कार्यक्रम आती रहेंगी बहारें कार्यक्रम 29 जून को होगा। कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट सचिन गुप्ता के सेक्टर पांच स्थित प्रतिष्ठान पर गुरुवार को समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि महान संगीतकार एवं पार्श्वगायक आर डी बर्मन के जन्मदिवस पर उनके प्रशंसकों की मांग पर पिपली रोड स्थित एक निजी पैलेस में रविवार, 29 जून को साढ़े चार से साढ़े सात बजे तक संगीतमयी कार्यक्रम आती रहेंगी बहारें का आयोजन होगा। कार्यक्रम में अंबाला पुलिस आर्केस्ट्रा के कलाकार इंस्ट्रुमेंटल मधुर धुनों की प्रस्तुति देंगे और स्टार सिंगर मास्टर बॉबी, इंद्र परुथी, राकेश आहूजा, सुरेंद्र धीमान, गौरव राजपाल सहित अंबाला, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला और कुरुक्षेत्र के गायक गीतों की प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर के निर्देशन में होगा, जिसके कार्यक्रम अधिकारी पंकज शर्मा बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें