फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पेंशनरों की पेंशन में 5% बढ़ोतरी हो : जास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने कस्बे में बैठक की। इसमें लंबित मांगों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। जिला प्रधान बरखा राम जास्ट और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह बेरथली मौजूद रहे। जास्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इससे उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

संगठन ने 65, 70, 75 वर्ष आयु के पेंशनरों की मूल पेंशन में 5-5 फीसदी वृद्धि की मांग की। कैशलेस मेडिकल सुविधा और मासिक मेडिकल भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने को कहा। कोरोना काल के 18 माह के महंगाई भत्ते का एरियर जल्द जारी करने की अपील की गई। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को पुनः लागू करने की मांग भी रखी गई। बेरथली ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगा। इस अवसर पर रमेश कुमार, बलजिंद्र सिंह, भगत सिंह, प्रेम चंद, श्याम सुंदर, मास्टर राजकिशन, लज्जा राम और राम प्रसाद सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें