फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग से संबंधित लंबित कोर्ट केसों का जल्द से जल्द करें निपटारा : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंगलवार को देर शाम अधिकारियों की राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित लंबित कोर्ट केसों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए। इन कोर्ट केसों के लंबित होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बैठक में शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी मौजूद रहे। इससे पहले उपायुक्त ने एसडीएम लाडवा, एसडीएम शाहाबाद, एसडीएम पिहोवा और डीआरओ चेतना चौधरी सहित आदि से उनकी कोर्ट में लंबित पड़े मामलों के बारे में फीडबैक लिया और मामलों को निपटाने के लिए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा ताकि सारे कार्य पारदर्शी तरीके से पूरे हो सकें। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों को भी गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें। इस मामले में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें