फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा की प्राचीन धरोहरों का होगा कायाकल्प, पुरातत्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
पिहोवा। पुरातत्व विभाग की टीम ने किया प्राचीन धरोहरों का निरीक्षण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पिहोवा। क्षेत्र स्थित प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पुरातत्व विभाग ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने शनिवार को पुरातत्व विभाग की टीम के साथ ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने प्राचीन विश्राम गृह, विश्वामित्र का टीला और प्राची तीर्थ का दौरा किया।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. परमार ने बताया कि प्राचीन इमारतों के व्यापक स्तर पर पुनर्निर्माण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति सम्मान पैदा होगा।


ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि अगर किसी भी प्राचीन इमारत को कोई क्षति या अतिक्रमण की सूचना मिले तो इसकी शिकायत संबंधित विभाग को दें। उन्होंने कहा कि पिहोवा की प्राचीन पहचान को पहले से सशक्त बनाया जा सकता है। इस दौरान एसडीओ केडीबी उपेंद्र वालिया, रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, तरणजीत वडैच, विनोद पचौली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें