मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली पिहोवा नंद कॉलोनी-दो की रहने वाली साक्षी ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर रही है। साक्षी ने कॉमर्स विषय में 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। साक्षी ने बताया कि उसने यह मुकाम बिना किसी ट्यूशन के हासिल किया है। बस अपने गुरुजनों की प्रेरणा और माता-पिता के सहयोग से वे पूरी लगन से अपनी पढ़ाई करती रही। मुझे सहयोग करने में परिवार और शिक्षकों को बहुत बड़ा योगदान है।
बाबा श्रवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा साक्षी ने अपनी मेहनत व लगन से जहां माता-पिता के अलावा स्कूल का नाम भी रोशन किया है। स्कूल प्रिंसिपल राकेश कुमार, कक्षा प्रभारी सोनिका जिंदल, अंग्रेजी विषय की शिक्षिका सपना ने साक्षी की सफलता पर खुशी जताई है। साक्षी के पिता राम सिंह की आटा चक्की है और मां संतोष गृहणी हैं। भारतीय शिक्षा समिति के सचिव भूषण गौतम ने कहा कि साक्षी ने अपनी मेहनत व लगन से जो मुकाम हासिल किया है इसका श्रेय वे स्कूल स्टॉफ व अभिभावकों को देते हैं।
साक्षी ने कहा कि वह सीए बनना चाहती हैं ताकि माता-पिता का सहयोग कर सकूं। काफी दिक्कतों के बाद भी हौसला नहीं छोड़ा और पढ़ाई में खूब मेहनत की। माता-पिता ने बड़ी मेहनत से उसको पढ़ाया है, लेकिन उसने भी खूब मेहनत की ताकि माता-पिता का सपना पूरा कर सके। उसे अपनी सफलता पर बेहद खुशी हो रही है। साक्षी के पिता बताया कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। वहीं पिता के सपने को पूरा करने के लिए उसने रोजाना 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई की।
साक्षी ने प्राप्त किए 496 अंक
साक्षी ऑल ओवर दूसरे स्थान पर रही हैं। उसने कुल 496 अंक प्राप्त किए हैं। उसने अंग्रेजी में 100 में से 100, हिंदी में 100 में से 98, व्यापार विषय में 100 में से 98, अकाउंट में 100 में से 100 और अर्थशास्त्र में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं।