फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली-लाडवा-यमुनानगर हाईवे पर सड़क की ओर काफी नीचे तक झुके पेड़, लापरवाह विभाग कर रहा अनदेखी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।लाडवा रोड पर झुका पेड़। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
हरियाली को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा प्रदेश सरकार का वन विभाग कभी भी राहगीरों की जिंदगी को नीरस बना सकता है। पेड़ों को संभालने में नाकाम विभाग को न अपनी जिम्मेदारी का अहसास है और न वाहन चालकों की जिंदगी की परवाह। पिपली-लाडवा हाईवे किनारे लगे पेड़ पिछले दो माह से धीरे-धीरे झुकते हुए सड़क के काफी करीब आ चुके हैं। ऐसे में अचानक सड़क पर पेड़ गिरने और वाहन चालकों के चपेट में आने से बड़ी अनहोनी का पूरा अंदेशा बना हुआ है, लेकिन विभाग को इसकी जरा भी परवाह नहीं है।
विज्ञापन

लापरवाही की बात करें तो पुलिस लाइन के पास कुछ पेड़ सड़क पर बिलकुल झुके हुए हैं, जोकि कभी भी किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में प्रवेश करते ही गीता द्वार के पास एक बहुत बड़े पेड़ की शाखाएं पूरी तरह से सड़क को कवर किए हुए हैं। यदि बारिश या आंधी तूफान आ जाए तो यह राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। वहीं, लाडवा रोड पर कुछ सूखे पेड़ खड़े हैं, जोकि कभी भी गिर सकते हैं। इसके बाद पिहोवा रोड पर भी बहुत से पेड़ों की ऐसे ही हालात हैं। सड़क की ओर झुके पेड़ों को विभाग द्वारा लगातार नजरंदाज किया जा रहा है, जिससे की कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पिपली-लाडवा स्टेट हाईवे पर पहले के मुकाबले दोपहिया से लेकर फोर व्हीलर और भारी वाहनों की भीड़ अत्यधिक है। साइकिल चालकों के अलावा पैदल यात्रियों की भी भरमार है। सरकारी, सोसायटी और स्कूल बसों के लिए ज्यादा संकट की स्थिति बनी है। कई जगह पेड़ों के नीचे तक झुकने और कइयों की मोटी शाखाएं धीरे-धीरे जमीन की तरफ आने से सरकारी ही नहीं निजी वाहनों के लिए भी खतरा है। करीब साल पहले बरसात में पेड़ों के टूटने और सड़क पर गिरने से कई लोगों को चोटिल होना पड़ा था। अब भी चंद कदमों की दूरी पर ऐसे झुके पेड़ साफ तौर पर देखे जा सकते हैं, लेकिन अचंभे की बात है कि गोपनीय तरीके से सड़कों पर निगरानी करने वाले अधिकारी और कर्मचारी इस बड़ी लापरवाही पर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं समझ रहे। वाहनों और राहगीरों की सुरक्षा में सहयोग करने वाला सड़क सुरक्षा संगठन भी यहां केवल नाम का दिखाई देता है। किसी प्रतिनिधि ने भी झुके पेड़ों की तरफ ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

डीएफओ से करेंगे बात, तुरंत प्रभाव से कराएंगे उचित प्रबंध : एसडीएम
एसडीएम थानेसर अखिल पिलानी ने कहा कि सड़क पर गिरने की कगार पर पहुंचे पेड़ों का मामला गंभीर है। वे डीएफओ से इस बारे में बातचीत करके तुरंत प्रभाव से ऐसे पेड़ों और उनकी भारी शाखाओं को कटवाने का बंदोबस्त कराएंगे। इसके अलावा रोड सेफ्टी आर्गेनाईजेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा एवं चौकसी से निभाएं। हाईवे के आसपास लापरवाही के हालात चिंताजनक हैं। राहगीरों की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन जल्द ही सड़क के आसपास व्यवस्था बनवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें