फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खरीदे जा चुके नौ लाख एमटी धान का छह करोड़, 81 लाख का भुगतान बाकी, आज खरीद का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में धान खरीद का आज शनिवार को अंतिम दिन रहेगा। सरकार ने 15 नवंबर तक खरीद की समयसीमा तय की थी, लेकिन रविवार होने के कारण शनिवार को ही खरीद पूरी कर ली जाएगी। रविवार को उठान कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 9,01,870 एमटी धान की खरीद हुई है, जो पिछले साल की तुलना में करीब एक लाख एमटी कम है। शुक्रवार को 2648 एमटी धान खरीदा गया। खरीदे गए धान में से 8,89,413 एमटी यानी 99 प्रतिशत का उठान हो चुका है। अब तक किसानों को 2182 करोड़ दो लाख 60 हजार 61 रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 6 करोड़ 81 लाख 93 हजार 869 रुपये बकाया हैं। प्रशासन के अनुसार अगले एक-दो दिन में भुगतान पूरा कर दिया जाएगा। थानेसर अनाजमंडी में इस बार 1,79,040 एमटी धान की खरीद हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,71,600 एमटी था। मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को खरीद पूरी कर ली जाएगी। अब मंडी में आवक शून्य के करीब है।
डीसी विश्राम कुमार मीणा ने खरीद एजेंसियों को उठान और भुगतान जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीजन के लिए 212 राइस मिलरों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 210 को धान आवंटित किया जा चुका है। शेष दो मिलों जेके एक्सपोर्ट और अनुभव एंटरप्राइजेज, इस्माईलाबाद को आवंटन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें