फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण पर भी दें ध्यान : विवेक आर्य

Tue, 28 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने यह आह्वान किया जवाहर नवोदय विद्यालय शैक्षणिक व सहशैक्षणिक के बेहतर प्रदर्शनी को बरकरार रखते हुए सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सरंक्षण पर जोर दें। विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पेड़-पौधों को रोपित किया जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाए जाएं।
विज्ञापन


वह सोमवार को पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी की विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय सलाहकार समिति और जिला स्तरीय मैस समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विद्यालय के प्राचार्य निरंजन सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक प्रदर्शनी का विस्तार से ब्योरा प्रस्तुत किया।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों को जिले के प्रमुख स्थलों पर भ्रमण के लिए लेकर जाया जाए। इनमें महाभारत अनुभव केंद्र और पैनोरमा का भ्रमण प्राथमिकता के आधार पर रखा जाए। विद्यालय में समय समय पर सफाई और स्वच्छता को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें