फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पटवारी नाराज, 200 गांवों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार की ओर से जारी सूची में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पटवारियों में रोष गहराता जा रहा है। मंगलवार को न केवल पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया बल्कि अपने-अपने अधीन दिए गए अतिरिक्त सर्कल छोड़ दिए।
विज्ञापन

इससे 200 से ज्यादा गांव प्रभावित हो गए और यहां के लोगों के रजिस्ट्री से लेकर हर प्रकार के दस्तावेज अटक गए। वहीं एसोसिएशन ने एलान किया है कि अगले दो दिन और भी काली पट्टी बांधकर रोष जाहिर किया जाएगा। सरकार नहीं मानी तो पूर्णकालीन हड़ताल पर जाने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
पटवारियों द्वारा सर्कल छोड़ने के कारण पहले ही दिन 200 से ज्यादा इंतकाल, 100 फर्द व 100 से ज्यादा नक्शे व रजिस्ट्री कार्य भी प्रभावित हुए। बता दें कि जिले में 105 सर्कल बनाए हुए हैं जबकि 56 पटवारी ही तैनात है। एक पटवारी को कई-कई सर्कल दिए हुए हैं और एक सर्कल में पांच से छह गांव शामिल है। पटवारियों ने प्रदेश स्तर पर एलान के चलते मंगलवार को यह अतिरिक्त कार्यभार छोड़ दिया, जिसके चलते तहसीलों में लोग विभिन्न कार्यों को लेकर भटकते रहे। हालांकि पटवारी अपने मुख्य सर्कल पर कार्य करते रहे लेकिन छोड़े गए सर्कलों से संबंधित गांवों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नहीं हो पाई रजिस्ट्री : थानेसर तहसील में आए सतीश कुमार ने बताया कि वह रजिस्ट्री कार्य के लिए आया था लेकिन पटवारी ने दस्तावेज पूरे करने से इंकार कर दिया। ऐसे में उसका यह कार्य नहीं हो सका। यह भी बताने वाला कोई नहीं है कि आखिर उनका कार्य कब तक सुचारू हो पाएगा। सरकार को इसका समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें