कुरुक्षेत्र। बस अडडे की वर्कशॉप में डीजल भरवाने के लिए खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग के नया बस स्टैंड की वर्कशॉप में 17 हजार लीटर डीजल से भरी मशीन तकनीकी कारणों के कारण करीब छह महीने से खराब है। जिसको लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को रोडवेज प्रशासन पत्राचार तक सिमट कर रह गया है। मशीन खराब होने के चलते बस चालकों को बसों में डीजल भरवाने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही है। न केवल बसें डीजल भरवाने के लिए लाइन में खड़ी रहती है बल्कि इससे उनका रूटों पर उतरने को लेकर बनाई गई समय सारिणी भी गड़बड़ा रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भी भुगतना पड़ता है।
मेन डिपो में 122 बसें हैं, जिनमें से दर्जनों बसें लंबे रूटों पर दूसरे प्रदेशों तक जाने वाली भी शामिल है। चालक अक्सर सुबह डीजल भरवाकर ही निकलते हैं लेकिन वर्कशॉप में लगे पेट्रोल पंप पर दो मशीनों से ही काम चलाया जा रहा है जबकि एक मशीन खराब चल रही है। मशीन खराब होने का भार बाकी दो मशीनों पर पड़ रहा है।
रोजवेज के सहायक कार्य प्रबंधक समिंद्र का कहना है कि इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को पत्र लिखकर कई बार अवगत करवाया जा चुका है यह समस्या विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में भी है और हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं कि मशीन जल्द ठीक हो। अभी दो मशीनों से भी बसों में डीजल भरने को लेकर चालकों को कोई खास परेशानी नहीं आने दी जा रही।
कुरुक्षेत्र। बस अडडे की वर्कशॉप में डीजल भरवाने के लिए खड़ी बसें। संवाद- फोटो : संवाद