फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बढ़ रहे खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बदलते मौसम के बीच खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। दिन में तीखी धूप और सुबह-शाम सर्दी होने के साथ ही हवा चलने से बीमारी बढ़ रही है। इन दिनों एलएनजेपी अस्पताल में कुल ओपीडी में करीब 30 फीसदी मरीज खांसी, जुकाम और बुखार वाले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 700 के करीब ओपीडी होती है। इन दिनों में 200 से ज्यादा मरीज इस वायरल से ग्रस्त है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए दिन बदलाव दिख रहा है। दिन में तेज धूप हाेती है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी रहती है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बूंदाबांदी और ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ना लाजिमी है। बदलते मौसम में जुकाम के कारण लोगों के सीने में जकड़न भी हो रही है।
इससे परेशान होकर मरीज घरेलू उपचार के साथ दवा भी ले रहे हैं। दरअसल दिन में गर्मी होने के कारण अधिकांश लोग ऊनी कपड़े (हाफ स्वेटर और जैकेट) भी नहीं पहनते, लेकिन शाम होते होते सर्द हवाएं परेशान करने लगती हैं। सीधी हवा और सर्दी लगने से खांसी जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर उप जिला सिविल सर्जन डॉ जगमिंद्र मलिक का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी अधिक रखनी चाहिए। बीपी और डायबिटीज के मरीजों को भी इस उतार-चढ़ाव के मौसम में सतर्कता बरतनी चाहिए। मौसम के अनुसार कपड़े पहनना जरूरी है, आने वाले दिनों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहन कर खांसी, जुकाम और बुखार से बच सकते हैं। अभी फ्रिज के पानी का सेवन करने से बचना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें